SADAR SHRADHANJALI JAYANT JI SASTRABUDHE
जयंतराव
विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संघटन सचिव एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री जयंत श्रीकांत सहस्रबुद्धे जी ने १ जून २०२३ को प्रात: ३ बजे अपनी अंतिम सांस ली ।
जयंत जी ने विज्ञान भारती का कार्य विश्व पटल पर लाने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। जयंत जी ने अपने अल्प आयु में विलक्षण काम करते हुये *भारतीय विज्ञान एवं भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में ** *भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान** विषय पर नया विमर्श प्रस्तुत करने का कार्य किया है। भारत सरकार के *आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम* में काम करते हुये भारत के जनमानस तक यह विषय पहुंचाने के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जयंत जी विज्ञान भारती के अनेक आयामों एवं अनेक गतिविधियों को गति एवं मार्गदर्शन देने का कार्य कर रहे थे।
मा. जयंत जी का जन्म 17 एप्रिल 1966 में गिरगाव (मुंबई) में हुआ। उनके पिताजी श्री श्रीकांत सहस्रबुद्धे आज भी संघ कार्य से जुड़े है। उनकी माताजी राष्ट्र सेविका समिति की सक्रिय कार्यकर्ता रही है।
जयंत जी ने मुंबई विश्वविद्यालय से B.Sc Tech (Electronics) की शिक्षा प्राप्त करके भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंटर में कुछ समय तक नौकरी की।
सहस्रबुद्धे परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने के कारण संघ संस्कार उनके चरितार्थ में थे । 1989 में उन्होंने नौकरी छोड़कर संघ प्रचारक बनकर महाराष्ट्र के अनेक शहरों में काम किया। गोवा के विभाग प्रचारक के बाद 2001 से 2009 तक वह कोकण प्रांत के प्रांत प्रचारक रहे। स्वर्गीय संघ प्रचारक श्री हो. वे. शेषाद्रि जी के वह सचिव रहे है।
जयंत जी 2009 से विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संघटन सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनकी छवि एक प्रभुत्वन अभ्यासक की रही है।
उनके कला एवं विज्ञान, नटराज एवं विज्ञान, स्वामी विवेकानंद और विज्ञान, भारतीय वैज्ञानिकों का जीवन जिसमें महेद्रलाल सरकार, प्रफुल्ल चंद्र राम, जगदीश चंद्र बोस, मेघनाद साहा, सी व्ही रमण इत्यादि. व्याख्यान अजरामर है।
विज्ञान भारती की कई सारी गतिविधियां -विद्यार्थी विज्ञान मंथन, टेक् फॉर सेवा, आय. आय. एस. एफ, विश्व वेद विज्ञान सम्मेलन, भारतीय विज्ञान सम्मेलन इत्यादि. उनके मार्गदर्शन में कार्य कर रहे थे।
विज्ञान भारती के अनेक आयाम World Ayurveda Foundation, GIST- Global Indian Scientist and Technocrats Forum, NASYA – National Ayurveda Students Youth Association, शक्ति इत्यादि . को नई दिशा एवं मार्गदर्शन देने का कार्य जयंत जी कर रहे थे।
जयंत जी शक्ति के पथ-प्रदर्शक रहे उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग शक्ति बहनों को हमेशा मिलता रहा | उनके इस अभूतपूर्व योगदान से *शक्ति महिलाओं का राष्ट्रीय आंदोलन* समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ विकास के अपने महत्वपूर्ण उद्देश्य और क्रियाकलापों के स्वरूप में निरंतर निखरता रहा है।
जयंत जी की संकल्पना के अनुसार शक्ति हमेशा समाज में अपना योगदान देने का संकल्प दुहराती है।
जयंत जी एक प्रतिभा सम्पन्न मार्गदर्शक एवं बुद्धिजीवी व्यक्तित्व थे । प्रभु अपने चरणों में जयंत जी को स्थान दे|
ॐ शांति